देश की खबरें | आपदाग्रस्त रैंणी से एक और शव मिला, मरने वालों की संख्या 77 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले के आपदाग्रस्त रैंणी क्षेत्र से बुधवार को बचाव दलों को एक और शव बरामद हुआ जिसके बाद पिछले माह आई त्रासदी में मरने वालों की संख्या 77 हो गयी है।

गोपेश्वर, 24 मार्च उत्तराखंड के चमोली जिले के आपदाग्रस्त रैंणी क्षेत्र से बुधवार को बचाव दलों को एक और शव बरामद हुआ जिसके बाद पिछले माह आई त्रासदी में मरने वालों की संख्या 77 हो गयी है।

चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को मिला शव महिला का है जिसकी शिनाख्त कराई जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, अभी तक कुल 77 शव एवं 35 मानव अंग अलग-अलग आपदा प्रभावित स्थानों से बरामद किये गये हैं जिसमें से 44 शवों एवं एक मानव अंग की शिनाख्त हो चुकी है ।

जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किया गया है। पुलिस के अनुसार जोशीमठ थाने में आपदा में लापता हुए कुल 205 लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

चमोली में ऋषिगंगा नदी में सात फरवरी को आई आपदा के बाद से क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

ऋषिगंगा नदी में अचानक आई बाढ़ में एनटीपीसी की निर्माणाधीन परियोजना को भारी क्षति के अलावा रैंणी में स्थित उत्पादनरत ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना भी बाढ़ से पूरी तरह तबाह हो गई थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live