एजेंसी न्यूज

मुबई में एक अन्य कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित

एक अधिकारी ने बताया कि खार पुलिस थाने के 28 साल के कांस्टेबल को कोरोना वायरस का लक्षण महसूस हुआ और जिसके बाद उसने चिकित्सा जांच करायी । अधिकारी ने बताया कि बुधवार को आयी उसकी जांच रिपोर्ट में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

मुबई में एक अन्य कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित
जमात

मुंबई, 16 अप्रैल मुंबई के जुहू पुलिस के एक कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद खार पुलिस थाने में तैनात एक अन्य कांस्टेबल में इस घातक वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है । पुलिस ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी ।

एक अधिकारी ने बताया कि खार पुलिस थाने के 28 साल के कांस्टेबल को कोरोना वायरस का लक्षण महसूस हुआ और जिसके बाद उसने चिकित्सा जांच करायी । अधिकारी ने बताया कि बुधवार को आयी उसकी जांच रिपोर्ट में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

उन्होंने बताया कि खार के एक अस्पताल में ही कांस्टेबल की जांच की जा रही है और उसके संपर्क में आये 12 से 15 लोगों को जांच कराने के लिये कहा गया है ।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गुंजन काब्दुले ने बताया, 'कांस्टेबल माहिम पुलिस कालोनी में रहता है और हमने अन्य अधिकारियों को भी जांच कराने के लिए कहा है ।'

इस बीच, जुहू पुलिस पुलिस के साथ संबद्ध कांस्टेबल का इलाज अभी ​​स्थानीय निकाय द्वारा संचालित अस्पताल अस्पताल में किया जा रहा है, जिसमें बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

इसी प्रकार दस दिन पहले कुरार पुलिस के एक उप निरीक्षक में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उसके संपर्क में आने वाले सभी अधिकारियों को जांच के लिये भेजा गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).