देश की खबरें | ट्विटर अकाउंट मिटाने को लेकर रमानी के खिलाफ एक और मामला बन सकता है: अकबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने दिल्ली की एक अदालत से बृहस्पतिवार को कहा कि ट्विटर अकाउंट मिटाने को लेकर पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एक और आपराधिक मामला बन सकता है।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने दिल्ली की एक अदालत से बृहस्पतिवार को कहा कि ट्विटर अकाउंट मिटाने को लेकर पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एक और आपराधिक मामला बन सकता है।

साथ ही, अकबर की वकील ने दावा किया है कि रमानी के इस ट्विटर अकाउंट में प्राथमिक साक्ष्य थे।

अकबर ने उनके द्वारा रमानी के खिलाफ दायर एक आपराधिक शिकायत की अंतिम सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा के जरिए यह दलील दी।

अकबर ने उन पर यौन दुर्व्यवहार करने का रमानी द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद अपनी कथित मानहानि करने को लेकर उनके (रमानी के) खिलाफ यह शिकायत दायर की थी। यह कथित घटना उस वक्त की है जब रमानी बतौर पत्रकार काम कर रही थी।

रमानी ने 2018 में सोशल मीडिया पर चले ‘मीटू’ अभियान के दौरान अकबर के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाये थे।

लूथरा ने अदालत से कहा कि रमानी ने अपने सभी ट्वीट के साथ अपना ट्विटर अकाउंट मिटा दिया है। उन्होंने न्याय में अवरोध डालने के लिए जानबूझ कर ऐसा किया है।

लूथरा ने कहा, ‘‘वह जानती हैं कि उनके खिलाफ एक आपराधिक शिकायत लंबित है। ये ट्वीट प्राथमिक साक्ष्य थे। क्या वह साक्ष्य को नष्ट कर सकती हैं? एक और आपराधिक मामला बन सकता है। ’’

अदालत ने पूछा कि क्या यह अकाउंट जिरह से पहले मिटाया गया, जिसके जवाब लूथरा ने ‘हां’ में दिया।

अदालत ने यह भी पूछा कि क्या अकबर ने साक्ष्य नष्ट करने को लेकर कोई शिकायत दायर की है।

लूथरा ने कहा, ‘‘हमने नहीं की है लेकिन हम चाहते हैं कि अदालत संज्ञान ले। हमने इसे अदालत के संज्ञान में रखा। ’’

बहरहाल, अदालत इस विषय की आगे की सुनवाई 23 जनवरी को करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड