देश की खबरें | दलित नाबालिग लड़की की हत्‍या और दुष्‍कर्म में एक और गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में गत दिनों दलित नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्‍कर्म और उसकी हत्‍या के मामले में मुख्‍य अभियुक्‍त की निशानदेही पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बाराबंकी, 17 अक्‍टूबर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में गत दिनों दलित नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्‍कर्म और उसकी हत्‍या के मामले में मुख्‍य अभियुक्‍त की निशानदेही पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि दिनेश और ऋषिकेश ने मिलकर नाबालिग लड़की से कथित रूप से दुष्‍कर्म किया और उसकी हत्‍या कर दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे ये 30 स्टार प्रचारक, पार्टी ने जारी की ताजा सूची, PM मोदी, सीएम योगी का नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट.

अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने पत्रकारों को बताया कि 14 अक्‍टूबर को सतरिख थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की कथित दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या कर दी गई थी और यह तथ्‍य पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया।

उनके अनुसार इसके बाद आरोपी दिनेश को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने इस संबंध में अपनी संलिप्‍तता स्‍वीकार की। गौतम ने बताया कि दिनेश से विस्‍तृत पूछताछ के आधार पर उसके एक और साथी ऋषिकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, कहा- दुनिया में भारत का नाम रौशन करेगी ये यूनिवर्सिटी.

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दिनेश के साथी ऋषिकेश सिंह उर्फ रिशू सिंह (21) की इस घटना में संलिप्तता प्रमाणित हुई है। उन्‍होंने बताया कि ऋषिकेश सिंह गांव में किराने की दुकान करता है। घटना के दिन यानि 14 अक्‍टूबर को ऋषिकेश ने ही दिनेश को बताया था कि यह लड़की आज अकेले धान के खेत पर गई हुई है। उसके बाद ही दोनों अभियुक्तों ने योजनाबद्ध ढंग से घटना को अंजाम दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रमाण-पत्र के आधार पर उसके नाबालिग पाये जाने पर अभियोग में पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं का समावेश किया गया है ।

इस सम्बन्ध में दुष्‍कर्म और हत्‍या, पाक्‍सो एक्‍ट तथा एससी-एसटी एक्‍ट के तहत विवेचना की जाएगी। यह विवेचना क्षेत्राधिकारी सदन को सौंपी गई है।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\