देश की खबरें | सदी के मध्य तक गर्मी से होने वाली वार्षिक मौतों में पांच गुना वृद्धि हो जाएगी : लांसेट की रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तापमान का मौजूदा रुझान यदि जारी रहा और अनुकूलन पर कोई प्रगति नहीं हुई तो गर्मी से होने वाली सालाना मौत के आंकड़ों में सदी के मध्य तक पांच गुना वृद्धि होने की आशंका है। स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर ‘लांसेट काउंटडाउन’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर तापमान का मौजूदा रुझान यदि जारी रहा और अनुकूलन पर कोई प्रगति नहीं हुई तो गर्मी से होने वाली सालाना मौत के आंकड़ों में सदी के मध्य तक पांच गुना वृद्धि होने की आशंका है। स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर ‘लांसेट काउंटडाउन’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

जलवायु निष्क्रियता की इस पृष्ठभूमि में, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर लांसेट काउंटडाउन ने अपनी आठवीं वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि गर्मी से संबंधित श्रम हानि 50 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

इसमें कहा गया है कि अकेले लू के कारण 2041-60 तक 52.49 करोड़ अतिरिक्त लोगों को मध्यम से गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कुपोषण का वैश्विक खतरा और बढ़ जाएगा।

रिपोर्ट में सदी के मध्य तक प्राणघातक संक्रामक रोगों के प्रसार में वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जिसमें वाइब्रियो रोगजनकों के लिए उपयुक्त समुद्र तट की लंबाई 17-25 प्रतिशत तक बढ़ रही है, और डेंगू की संचरण क्षमता 36-37 प्रतिशत तक बढ़ रही है।

वाइब्रियो रोगजनक हैजा जैसी खाद्य जनित बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं।

ब्रिटिश जर्नल की वेबसाइट के अनुसार, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर लांसेट काउंटडाउन एक अंतरराष्ट्रीय, बहु-विषयक गठबंधन है और इसे वार्षिक रूप से प्रकाशित किया जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि जलवायु निष्क्रियता की कीमत आज जीवन और आजीविका से चुकानी पड़ रही है और नए वैश्विक अनुमानों से जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई में और देरी से स्वास्थ्य के लिए गंभीर और बढ़ते खतरे का पता चलता है।

इसमें कहा गया कि प्रति सेकंड 1,337 टन कॉर्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित होने के साथ हर क्षण की देरी से लोगों के स्वास्थ्य और अस्तित्व पर खतरा बढ़ जाता है।

रिपोर्ट दुनिया भर के 52 अनुसंधान संस्थानों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के 114 वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य चिकित्सकों की विशेषज्ञता पर आधारित है।

विश्लेषण से पता चला कि 2020 में स्वास्थ्य के लिए खतरनाक उच्च तापमान तक पहुंचने वाले कुल दिनों में से 60 प्रतिशत से अधिक में मानव-जनित जलवायु परिवर्तन होने की संभावना दोगुनी से अधिक हो गई।

इसके अलावा, विश्लेषण में पाया गया कि 1990-2000 की तुलना में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में गर्मी से संबंधित मौतों में 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू