जरुरी जानकारी | ब्रिटेन में उच्च आय पर कर कटौती का फैसला वापस लेने की घोषणा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वह 1.5 लाख पौंड से अधिक आय पर 45 फीसदी की दर से आयकर लगने के प्रावधान को नहीं हटाएंगे। उन्होंने कहा, "हमने इस बारे में उठ रही आवाजों को सुन लिया है।"
वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वह 1.5 लाख पौंड से अधिक आय पर 45 फीसदी की दर से आयकर लगने के प्रावधान को नहीं हटाएंगे। उन्होंने कहा, "हमने इस बारे में उठ रही आवाजों को सुन लिया है।"
दरअसल उच्च आय वाले तबके को आयकर की ऊंची दर से राहत देने की 10 दिनों पहले की गई घोषणा का व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा था। इससे सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के संसद सदस्य भी खुश नहीं थे और वे सरकार पर इसे वापस लेने का लगातार दबाव डाल रहे थे।
प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने एक दिन पहले ही अपनी सरकार की तरफ से घोषित कर कटौती योजना का पुरजोर बचाव करते हुए कहा था कि उनकी सरकार इस योजना पर आगे बढ़ना जारी रखेगी। हालांकि उन्होंने यह माना था कि इस फैसले के पहले थोड़ी जमीन तैयार कर लेनी चाहिए थी।
ट्रस की सरकार ने गत 23 सितंबर को एक राहत पैकेज की घोषणा की थी जिसमें 45 अरब पौंड की कर कटौतियां भी शामिल थीं। इस घोषणा के बाद न सिर्फ ब्रिटिश बाजार में गिरावट देखी गई बल्कि डॉलर के मुकाबले पौंड की कीमत में भी खासी गिरावट आई है।
एपी प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)