एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कटौती की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती की घोषणा की।

देश की खबरें | असम में सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कटौती की घोषणा

गुवाहाटी, एक अप्रैल असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में बिजली दरों में और कटौती की घोषणा की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि जीवन धारा और ‘हाई टेंशन’ सहित सभी श्रेणियों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अन्य सभी श्रेणी के ग्राहकों के लिए 0.25 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की जाएगी।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अप्रैल आ गया। तापमान बढ़ेगा, लेकिन आपका बिजली बिल कम होगा।”

उन्होंने कहा, “आज (मंगलवार) से असम में परिवारों को बिजली बिल में 1 रुपये प्रति यूनिट की कमी देखने को मिलेगी, साथ ही वर्ष के अंत में छूट भी मिलेगी।”

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में एक मुस्कुराता हुआ इमोजी डालते हुए कहा, “यह अप्रैल फूल के नाम पर कोई मजाक नहीं है।”

बिजली दरों में कटौती का प्रस्ताव राज्य के वार्षिक बजट में रखा गया था, जिसे पिछले महीने विधानसभा में पारित किया गया था। शर्मा ने पहले भी संकेत दिया था कि वर्ष के अंत तक दरों में और कमी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).