जबलपुर के अस्पताल में आग लगने मामले में फरार चिकित्सकों की सूचना देने पर नकद इनाम की घोषणा
मध्य प्रदेश पुलिस ने जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने के मामले में फरार तीन चिकित्सकों और एक वरिष्ठ प्रबंधक के संबंध में सूचना देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दस-दस हजार रुपए का नकद इनाम दिए जाने की घोषणा की हैं.
जबलपुर, 6 अगस्त : मध्य प्रदेश पुलिस ने जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने के मामले में फरार तीन चिकित्सकों और एक वरिष्ठ प्रबंधक के संबंध में सूचना देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दस-दस हजार रुपए का नकद इनाम दिए जाने की घोषणा की हैं. इस निजी अस्पताल में हाल में आग लगने की एक घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे.
इसके अलावा, जिले में सुरक्षा उपायों की कमी वाले अस्पतालों पर सख्ती बरतते हुए जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने पिछले तीन दिनों में 28 निजी अस्पतालों का पंजीकरण रद्द कर दिया है. निरीक्षण के दौरान इन अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा और अन्य अनिवार्य मानदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था. यह भी पढ़ें : बंगाल सरकार ने पार्थ चटर्जी के विश्वासपात्र नौकरशाहों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने शनिवार को ‘पीटीआई ’ को बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ‘न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल’ के साझेदार एवं मालिक तीन चिकित्सकों और वरिष्ठ प्रबंधक के संबंध में सूचना देने वाले को 10-10 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है. इस अस्पताल में सोमवार दोपहर को आग लग गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

