खेल की खबरें | अंकिता अंतिम दौर में, रामकुमार आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने महिला एकल में दुनिया की 118वें नंबर की खिलाड़ी कैटरीन जावातस्का के खिलाफ तीन सेट में जीत के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के अंतिम दौर में जगह बनाई लेकिन पुरुष एकल में रामकुमार रामनाथन को हार का सामना करना पड़ा।

मेलबर्न, 12 जनवरी भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने महिला एकल में दुनिया की 118वें नंबर की खिलाड़ी कैटरीन जावातस्का के खिलाफ तीन सेट में जीत के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के अंतिम दौर में जगह बनाई लेकिन पुरुष एकल में रामकुमार रामनाथन को हार का सामना करना पड़ा।

दुबई में चल रहे महिला एकल क्वालीफायर में अंकिता ने दूसरे दौर के मुकाबले में युक्रेन की खिलाड़ी को दो घंटे और 20 मिनट में 6-2 2-6 6-3 से हराया।

अंकिता छठी बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश कर रही हैं और इतिहास रचने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

भारत की ओर से किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में अब तक सिर्फ निरूपमा वैद्यनाथन और सानिया मिर्जा ही चुनौती पेश कर पाई हैं।

निरूपमा ने 1998 में आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई थी जबकि साइना ने 2012 में एकल वर्ग में हिस्सा लेना बंद कर दिया था।

दोहा में चल रहे पुरुष एकल में रामकुमार को दूसरे दौर में चीनी ताइपे के तुंग लिन वू के खिलाफ 69 मिनट में 3-6 2-6 से हार झेलनी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\