खेल की खबरें | सबालेंका को हराकर अनिसिमोवा विंबलडन फाइनल में, स्वियातेक से होगी भिड़ंत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनिसिमोवा ने बर्नआउट के कारण एक साल पहले टेनिस से ब्रेक लिया था। न्यू जर्सी में जन्मी और फ्लोरिडा में पली-बढ़ी अनिसिमोवा 17 साल की उम्र में 2019 फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में हार गई थीं।
अनिसिमोवा ने बर्नआउट के कारण एक साल पहले टेनिस से ब्रेक लिया था। न्यू जर्सी में जन्मी और फ्लोरिडा में पली-बढ़ी अनिसिमोवा 17 साल की उम्र में 2019 फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में हार गई थीं।
मई 2023 में उन्होंने यह कहते हुए टूर से ब्रेक ले लिया कि वह लगभग एक साल से मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रही हैं।
चौथे मैच प्वाइंट पर फोरहैंड विनर के साथ दो घंटे 36 मिनट के मुकाबले को समाप्त करने के बाद अनिसिमोवा ने कहा, ‘‘यह अभी वास्तविक नहीं लग रहा है। मुझे नहीं पता कि मैंने यह जीत कैसे हासिल की। ’’
अब ट्रॉफी के लिए शनिवार को उनका सामना इगा स्वियातेक से होगा। पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वियातेक ने बेलिंडा बेनसिच को 6-2, 6-0 से हराकर पहली बार ऑल इंग्लैंड क्लब में फाइनल में जगह बनाई। इस तरह लगातार आठवीं बार विम्बलडन को नई महिला चैंपियन मिलेगी।
सबालेंका अक्टूबर में स्वियातेक को हटाकर शीर्ष पर पहुंची थी। सबालेंका इस हार से सेरेना विलियम्स के बाद लगातार चार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने से चूक गईं।
तेइस साल की अनिसिमोवा का विम्बलडन खत्म होने के बाद पहली बार डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाना तय है, चाहे खिताबी मुकाबले का नतीजा कुछ भी रहे।
सबालेंका एक साल पहले कंधे में चोट के कारण विम्बलडन से चूक गई थीं। फिर पिछले साल सितंबर में अमेरिकी ओपन जीतकर उन्होंने अपनी तीसरी ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीती।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

