एजेंसी न्यूज

संभावित खतरे को लेकर गुस्साए सांसदों ने Instagram में जरूरी बदलाव करने को कहा

सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम कुछ युवा उपयोगकर्ताओं (यूजर) को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है, यह बात सामने आने के बाद गुस्साए सांसदों ने फेसबुक की कंपनी इंस्टाग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से ऐप में कुछ जरूरी बदलाव करने का वादा करने को कहा है.

संभावित खतरे को लेकर गुस्साए सांसदों ने Instagram में जरूरी बदलाव करने को कहा
इंस्टाग्राम (Photo Credits: Unsplash)

वाशिंगटन, 9 दिसंबर : सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम कुछ युवा उपयोगकर्ताओं (यूजर) को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है, यह बात सामने आने के बाद गुस्साए सांसदों ने फेसबुक की कंपनी इंस्टाग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से ऐप में कुछ जरूरी बदलाव करने का वादा करने को कहा है. सीनेट की बुधवार को हुई सुनवाई में एडम मोस्सेरी को फेसबुक के पूर्व कर्मचारी फ्रांसिस हुगन द्वारा किए गए खुलासों के बाद जनता और नेताओं दोनों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.

इंस्टाग्राम फेसबुक से जुड़ा है जिसकी होल्डिंग कंपनी का नाम हाल ही में बदलकर ‘मेटा’ कर दिया गया है. यह भी पढ़ें : Omicron Variants: ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव कर सकती है हमारी बूस्टर डोज- फाइजर

फेसबुक की पूर्व कर्मचारी ने अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के सांसदों के समक्ष मामला रखा है कि फेसबुक का सिस्टम ऑनलाइन घृणा और चरमपंथ को बढ़ावा देता है और कंपनी यूजर की सुरक्षा के साथ समझौता करके पैसे कमाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).