Jabalpur Shocker: जबलपुर में भौंकने से गुस्साए शख्स ने पांच पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक व्यक्ति ने भौंकने से नाराज होकर पांच पिल्लों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधारताल पुलिस थाने के प्रभारी पी के कुमरे ने संवाददाताओं को बताया कि राजेश दहिया को महाराजपुर इलाके में छोटे श्वानों को मारने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया.
जबलपुर, 3 जुलाई : मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक व्यक्ति ने भौंकने से नाराज होकर पांच पिल्लों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधारताल पुलिस थाने के प्रभारी पी के कुमरे ने संवाददाताओं को बताया कि राजेश दहिया को महाराजपुर इलाके में छोटे श्वानों को मारने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया.
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिल्ले रात भर भौंकते रहते थे, जिससे पूरा इलाका परेशान रहता था. कुमरे ने कहा, ‘‘हमें शिकायत मिली कि दहिया ने 30 जून की रात एक स्कूल के पास पांच से छह पिल्लों को लाठी डंडों से मार डाला है.’’ उन्होंने कहा कि कुछ पशु कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ इस कृत्य का एक वीडियो भी साझा किया. यह भी पढ़ें : ‘अर्बन नक्सल’ को वारी यात्रा से जोड़ने वाली एमएलसी की टिप्पणी के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
कुमरे ने कहा कि मृत पिल्लों में से एक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अधिकारी ने बताया कि दहिया से जब पशु कार्यकर्ताओं ने घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. कुमरे ने बताया कि दहिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 (पशुओं को मारना या अपंग करना) समेत प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

