देश की खबरें | विजातीय प्रेम संबंध से नाराज भाई और जीजा ने किया युवती की हत्या का प्रयास, गर्दन काटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जिले की किठौर पुलिस ने झूठी शान की खातिर युवती की हत्या का प्रयास करने वाले भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसे अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेरठ/हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 18 अगस्त मेरठ जिले की किठौर पुलिस ने झूठी शान की खातिर युवती की हत्या का प्रयास करने वाले भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसे अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर किठौर के थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ने बताया, ‘‘युवती ने अपना नाम बॉबी (20) बताया है। वह हापुड़ जिले के वजीरपुर गांव की रहने वाली है। उसका अपने ही जिले के किसी विजातीय युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिसे लेकर उसके परिजन बहुत नाराज थे।’’

यह भी पढ़े | Take Precautions Against Vector-Borne Diseases: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अपील, बरसात में होने वाली बीमारियों से रहें सावधान.

त्यागी ने बताया कि बॉबी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उसके भाई अरुण और जीजा राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम किठौर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर गढ़ी में बॉबी के जीजा और उसका भाई नहर किनारे ब्लेड से काट-काट कर उसकी हत्या का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उसकी चीख सुनकर आस-पड़ोस से गांव के लोग जमा होने लगे तो दोनों बॉबी को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़े | Swine flu: कोरोना महामारी के बीच देश पर मंडरा रहा है स्वाइन फ्लू का संकट, जुलाई तक 2 हजार से ज्यादा केस आए सामने.

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। टीम ने मौके पर पहुंच कर बॉबी को अस्पताल में भर्ती कराया।

किठौर के सीओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\