BJP नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक: मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शहनवाज हुसैन की मंगलवार को यहां लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गयी.
मुंबई, 26 सितंबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शहनवाज हुसैन की मंगलवार को यहां लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गयी. एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी.लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि हुसैन (54) को ‘दिल का दौरा’ पड़ा जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी. एंजियोप्लास्टी एक एक प्रक्रिया है जिसे डॉक्टर हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली शिरा बिल्कुल सिकुड़ जाने या या बंद हो जाने पर इस रूकावट को दूर करने के लिए करते हैं.
डॉ पारकर ने बताया कि एंजियोग्राफी की गयी जिसमें भाजपा नेता के हृदय के दाहिने हिस्से में रूकावट नजर आयी.
उन्होंने कहा, ‘‘ करीब साढ़े चार बजे हुसैन ने उच्च रक्तचाप की शिकायत की. मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने लीलावती अस्पताल में भर्ती कराये जाने के लिए मुझे कॉल किया जहां हुसैन में दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आयी. हृदय चिकित्सक सुरेश विजान ने उनकी एंजियोप्लास्टी की.’’
उन्होंने कहा कि उनकी हृदय मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. डॉक्टर के अनुसार चूंकि हुसैन ने कहा कि पहले उन्हें अम्लता हुई थी, इसलिए पहले ईसीजी और टूडी इको टेस्ट कराने का फैसला किया गया. डॉ. पारकर ने कहा, ‘‘ डा. सुरेश विजान को आगे की जांच के लिए बुलाया गया. डा. विजान ने एंजियोग्राफी की जिसमें हृदय के दाहिने हिस्से में रूकावट नजर आयी. उसके बाद हुसैन की तत्काल एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया गया.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

