देश की खबरें | सीने में दर्द की शिकायत के बाद कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव की सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को एंजियोप्लास्टी की गयी और उनको अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। फोर्टिस अस्पताल ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव की सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को एंजियोप्लास्टी की गयी और उनको अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। फोर्टिस अस्पताल ने यह जानकारी दी।

कपिल (61 वर्ष) को गुरूवार को बेचैनी की शिकायत के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | गौतम बुद्ध नगर में वायु गुणवत्ता हुई और खराब.

अस्पताल ने कहा, ‘‘क्रिकेटर कपिल देव 23 अक्टूबर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रात को एक बजे फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट (ओखला रोड) में आये थे। उनकी जांच की गयी और रात में ही आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गयी। ’’

इसके अनुसार, ‘‘इस समय वह डा. अतुल माथुर और उनकी टीम की देखरेख में आईसीयू में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। ’’

यह भी पढ़े | दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में एडमिट : 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके।

भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) अध्यक्ष और कपिल के मित्र अशोक मल्होत्रा ने पीटीआई को यह जानकारी दी कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

पूर्व टेस्ट खिलाड़ी मल्होत्रा ने कहा, ‘‘वह अब ठीक महसूस कर रहे हैं। मैंने अभी उनकी पत्नी (रोमी) से बात की। वह कल थोड़ी बेचैनी महसूस कर रहे थे। अस्पताल में उनके परीक्षण किये जा रहे हैं। ’’

हालांकि असत्यापित रिपोर्टों के अनुसार 1983 विश्व विजेता की दिल का दौरा पड़ने के बाद एंजियोप्लास्टी हुई है।

हालांकि कपिल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘दिल के दौरे की बात अफवाह थी। वह बिलकुल ठीक हैं। ’’

सोशल मीडिया पर कई खिलाड़ियों ने उनकी तेजी से उबरने की कामना की।

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘अपना ध्यान रखें। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं।’’

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘ आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहा हूं। जल्दी ठीक हो जाइये पाजी। ’’

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘कपिल देव सर आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं। हमेशा मजबूत रहिये। ’’

इस महान आल राउंडर के पूर्व साथी मदनलाल ने ट्वीट किया, ‘‘जिन्होंने भी जानने के लिये फोन किया, आपकी प्रार्थनायें परिवार को पहुंचा दी गयी हैं जिन्हें आभार के साथ लिया गया है। कैप्स (कपिल), स्वस्थ और मजबूत रहिये। ’’

भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं।

वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाये हैं।

कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान