जरुरी जानकारी | एंजल ब्रोकिंग का शेयर सूचीबद्धता पर 10 प्रतिशत नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एंजल ब्रोकिंग के शेयरों की शेयर बाजार में शुरुआत कमजोर रही। कंपनी का शेयर सूचीबद्ध होने के बाद इसके निर्गम मूल्य से 10 प्रतिशत नीचे आ गया।

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर एंजल ब्रोकिंग के शेयरों की शेयर बाजार में शुरुआत कमजोर रही। कंपनी का शेयर सूचीबद्ध होने के बाद इसके निर्गम मूल्य से 10 प्रतिशत नीचे आ गया।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में एंजल ब्रोकिंग का शेयर सूचीबद्ध होने पर 10.13 प्रतिशत गिरकर 275 रुपये और इसके बाद 16.14 प्रतिशत गिरकर 256.60 रुपये तक नीचे चला गया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी यह 10.13 प्रतिशत गिरकर 275 रुपये पर आ गया था।

सूचीबद्ध होने के बाद बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,390.98 करोड़ रुपये रहा है।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

इस बीच बीएसई सेंसेक्स 530.18 अंक यानी 1.37 प्रतिशत बढ़कर 39,227.23 अंक पर चल रहा था वहीं एनएसई का निफ्टी सूचांक 147 अंक यानी 1.29 प्रतिशत बढ़कर 11,563.95 अंक पर पहुंच गया।

एंजल ब्रोकिंग के प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले महीने उसके आकार से चार गुणा तक अभिदान प्राप्त हुआ था। कंपनी ने आईपीओ के लिये 305- 306 रुपये का मूल्य दायरा रखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\