खेल की खबरें | आंध्र को पहली पारी की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के स्पिनर एस आशीष के चार विकेट की मदद से आंध्र ने शनिवार को यहां रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ई मैच के तीसरे दिन सेना को 343 रन पर समेटकर पहली पारी की बढ़त हासिल की।

तिरूवनंतपुरम, 26 फरवरी बायें हाथ के स्पिनर एस आशीष के चार विकेट की मदद से आंध्र ने शनिवार को यहां रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ई मैच के तीसरे दिन सेना को 343 रन पर समेटकर पहली पारी की बढ़त हासिल की।

आंध्र की पहली पारी 389 रन पर सिमट गयी थी, उसने तीसरे दिन सेना को 343 रन पर समेटकर 46 रन की बढ़त हासिल की।

सेना ने दो विकेट पर 75 रन से आगे खेलना शुरू किया। सेना के लिये रवि चौहान (87) और कप्तान रजत पालीवाल (96) ने अर्धशतक जड़कर चौथे विकेट के लिये 73 रन की साझेदारी की।

आंध्र ने स्टंप तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाये नौ रन बना लिये थे।

ग्रुप के एक अन्य मैच में जय बिष्टा के 88 रन की मदद से उत्तराखंड ने सात विकेट पर 246 रन पर दूसरी पारी घोषित की और राजस्थान को जीत के लिये 455 रन का लक्ष्य दिया।

पहली पारी में 129 रन पर सिमटने वाली राजस्थान ने स्टंप तक दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 58 रन बना लिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\