देश की खबरें | आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केवल भ्रष्टाचार किया है और आंध्र प्रदेश में किसानों की कथित आत्महत्या को लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार को आड़े हाथ लिया।

विशाखापट्टनम, 11 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केवल भ्रष्टाचार किया है और आंध्र प्रदेश में किसानों की कथित आत्महत्या को लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार को आड़े हाथ लिया।

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक जनसभा को शाह ने संबोधित किया और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरी दुनिया में भारतीयों का सम्मान स्थापित करने का श्रेय दिया।

भाजपा के अनुभवी नेता ने आरोप लगाया, ‘‘यहां जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। इस सरकार ने गत चार साल में भ्रष्टाचार और स्कैंडल के अलावा कुछ नहीं किया है।’’

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी शासन के किसान हितैषी होने के दावे पर सवाल उठाते हुए शाह ने आरोप लगाया कि किसानों की आत्महत्या के मामले में आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेड्डी को इसपर ‘शर्मिंदा’ होना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि ‘‘पाकिस्तान से प्रेरित’ आतंकवादियों जिनकी देश में हमले की आदत पड़ गई थी और जिन्होंने उरी व पुलवामा हमलों को अंजाम दिया, उनके खिलाफ भारत ने पाकिस्तान में घुसकर जवाबी कार्रवाई की और सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर उन्हें जवाब दिया।

शाह ने कहा कि राजग के नौ साल के शासन में भारत का कद वैश्विक स्तर पर बढ़ा है और प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां उनका ‘मोदी-मोदी’ के नारों से स्वागत होता है। यह आंध्र प्रदेश सहित 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व में रही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में लाखों करोड़ रुपये के घोटाले हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज