आंध्र प्रदेश: विधानसभा में जनसेना पार्टी के नेता चुने गए पवन कल्याण
जनसेना पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा में अपना नेता चुना. यह कदम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों की बैठक से पहले उठाया गया, जिसमें तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को सदन में अपना नेता चुना जाना है.
अमरावती, 11 जून : जनसेना पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा में अपना नेता चुना. यह कदम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों की बैठक से पहले उठाया गया, जिसमें तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को सदन में अपना नेता चुना जाना है.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि जनसेना तेनाली के विधायक एन मनोहर ने सदन में पार्टी के नेता के तौर पर पवन कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अन्य सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
राज्य के 175 सदस्यीय सदन में जनसेना के 21 विधायक हैं. आंध्र प्रदेश में संपन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 164 विधानसभा सीट मिली हैं. इनमें से तेदेपा को 135, जनसेना पार्टी को 21 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 8 सीट मिली हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

