Andhra Pradesh Shocker: विवाहित व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग को लेकर नाबालिग लड़की को जिंदा फूंक दिया
आंध्र प्रदेश के बडवेल में 16 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर एक व्यक्ति ने जलाकर मार डाला. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि औरापी व्यक्ति ने कुछ ही महीने पहले नाबालिग से रिश्ता तोड़ लिया था और अन्य महिला से शादी कर ली थी.
बडवेल (आंध्र प्रदेश), 20 अक्टूबर : आंध्र प्रदेश के बडवेल में 16 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर एक व्यक्ति ने जलाकर मार डाला. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि औरापी व्यक्ति ने कुछ ही महीने पहले नाबालिग से रिश्ता तोड़ लिया था और अन्य महिला से शादी कर ली थी.
उसने बताया कि आरोपी जे. विग्नेश ने कथित तौर पर कडप्पा जिले के बडवेल के बाहरी इलाके में नाबालिग पर पेट्रोल डालकर को उसे आग के हवाले कर दिया. यह भी पढ़ें : बलिया में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग सुधार गृह भेजे गए
म्यदुकुरु के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘विग्नेश ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे नाबालिग को आग लगा दी थी, जिसके बाद पीड़िता को कडप्पा स्थित आरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रविवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

