देश की खबरें | कर्नाटक में अवैध शराब, नकदी प्रवाह रोकने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने 45 जांच चौकियां स्थापित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनावी राज्य कर्नाटक में अवैध शराब और नकदी का प्रवाह रोकने के लिए पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने सीमावर्ती जिलों में 45 जांच चौकियां स्थापित की हैं। मुख्य सचिव के एस जवाहर रेड्डी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अमरावती, एक मई चुनावी राज्य कर्नाटक में अवैध शराब और नकदी का प्रवाह रोकने के लिए पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने सीमावर्ती जिलों में 45 जांच चौकियां स्थापित की हैं। मुख्य सचिव के एस जवाहर रेड्डी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जांच चौकियों पर पुलिस, आबकारी, वाणिज्यिक कर, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी तैनात रहेंगे।

मुख्य सचिव ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘पहले से ही 3,008 लीटर भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल), 90 मिलीलीटर शराब के डिब्बों के 444 टेट्रा पैक और ढाई किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है।’’

आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक में ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया जिसका उद्देश्य कर्नाटक में अवैध नकदी और शराब आदि की सीमावर्ती जिलों से तस्करी को रोकना था। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं।

बैठक के केंद्र में कर्नाटक में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल शराब, नकदी और अन्य सामग्री के प्रवाह को रोकना था। कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा।

राज्य सरकार ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘‘सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और अन्य निर्वाचन आयुक्तों ने संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।’’

बयान के मुताबिक आंध्र प्रदेश की ओर से मुख्य सचिव के. एस. जवाहर रेड्डी, पुलिस महानिदेशक के. वी. राजेंद्रनाथ रेड्डी, निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, विशेष मुख्य सचिव रजत भार्गव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड