देश की खबरें | आंध्र प्रदेश सरकार ने रम्मी, पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को युवाओं को गलत रास्ते की ओर धकेल रहे रम्मी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
अमरावती, तीन सितंबर आंध्र प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को युवाओं को गलत रास्ते की ओर धकेल रहे रम्मी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
सूचना मंत्री पी. वेंकटरमैया (नानी) ने कहा मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.
मंत्रिमंडल की बैठक के अंत में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन जुए की लत युवाओं को 'गुमराह' करके उन्हें नुकसान पहुंचा रही है।
नानी ने कहा, ‘‘इसलिए हमने युवाओं को बचाने के लिए ऐसे सभी ऑनलाइन जुओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।’’
मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार ऑनलाइन जुओं के आयोजकों को पहली बार अपराधी पाए जाने पर एक साल के जेल की सजा होगी।
मंत्री ने कहा कि दूसरी बार जुर्माने पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ दो साल तक जेल की सजा होगी। ऑनलाइन गेम खेलते पकड़े गए लोगों को छह महीने की जेल की सजा होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)