देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री निजी और आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए पांच मार्च को नयी दिल्ली रवाना होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को निजी और आधिकारिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए नयी दिल्ली रवाना होंगे।

अमरावती, पांच मार्च आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को निजी और आधिकारिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए नयी दिल्ली रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विजयवाड़ा के समीप पोरानकी में पेनामलुरु के विधायक बी. प्रसाद के आवास पर जाएंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘प्रसाद के आवास से लौटने के बाद नायडू यहां गन्नावरम हवाई अड्डे से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे और बुधवार अपराह्न डेढ़ बजे तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे।’’

नयी दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री बुधवार रात साढ़े नौ बजे विशाखापत्तनम जाएंगे और बृहस्पतिवार को डी. वेंकटेश्वर राव की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद नायडू छह मार्च को अपराह्न डेढ़ बजे विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेंगे और शाम चार बजे तक उनके नयी दिल्ली लौटने की संभावना है।

इसके बाद बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता भारत मंडपम में एक अंग्रेजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

वह बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में रात्रि विश्राम करने के बाद सात मार्च को अमरावती लौट आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\