देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 250 गरीब परिवारों को गोद लेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि वह गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम ‘पी4’ या सार्वजनिक निजी जन भागीदारी (पीपीपीपी) के तहत कुप्पम में 250 गरीब परिवारों को व्यक्तिगत रूप से गोद लेंगे।
अमरावती, 25 जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि वह गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम ‘पी4’ या सार्वजनिक निजी जन भागीदारी (पीपीपीपी) के तहत कुप्पम में 250 गरीब परिवारों को व्यक्तिगत रूप से गोद लेंगे।
तीस मार्च को नायडू ने ‘पी4 - मार्गदर्शी बंगारू कुटुम्बम’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य परिवारों को मार्गदर्शकों से जोड़कर उन्हें गरीबी से बाहर निकालना है।
‘पी4’ के तहत, गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध संपन्न लोगों को ‘मार्गदर्शक’ और लाभार्थियों को ‘बंगारू कुटुम्बम’ (गरीब परिवार) कहा जाता है।
यह पहल समाज के 10 प्रतिशत सबसे धनी लोगों को आर्थिक स्थिरता की दिशा में 20 प्रतिशत सबसे गरीब लोगों को अपनाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह कुप्पम में 250 बंगारू कुटुम्बम (गरीब परिवारों) को गोद लेंगे।’’
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य भी ‘पी4’ के तहत गरीब परिवारों को गोद लेने में उनके साथ शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

