देश की खबरें | आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री ने 2,677 वकीलों के बीच मानदेय वितरित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को राज्य के 2,677 पात्र वकीलों के बीच बतौर मानदेय कुल 6.12 करोड़ रुपये वितरित किए।

अमरावती, 26 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को राज्य के 2,677 पात्र वकीलों के बीच बतौर मानदेय कुल 6.12 करोड़ रुपये वितरित किए।

‘वाईएसआर लॉ नेस्तम’ योजना के तहत पात्र वकीलों को फरवरी से जून 2023 तक के लिए पांच हजार रुपये प्रति माह की दर से 25-25 हजार रुपये का मानदेय दिया गया।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन कार्यक्रम में इन कनिष्ठ वकीलों के बीच राशि वितरित की जिन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी कर हाल में वकालत शुरू की है।

रेड्डी ने कहा, ‘‘नए वकीलों को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करने की मंशा के साथ योजना की शुरुआत की गई है क्योंकि उनकी वकालत अब तक स्थापित नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा कि ‘वाईएसआर लॉ नेस्तम’ का लक्ष्य कनिष्ठ वकीलों की मदद करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 हजार रुपये सालाना की दर से इन वकीलों को तीन साल में 1.8 लाख रुपये मिलेंगे जिससे वे बिना किसी मुश्किल का सामने किए, पेशे में आगे बढ़ सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश में इस योजना की शुरुआत नवंबर 2019 में की गई थी और अब तक कुल 41. 5 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के अलावा देश का कोई राज्य ऐसी योजना नहीं चला रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका