देश की खबरें | आंध्र प्रदेश विधानसभा ने 16 तेदेपा विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश विधानसभा में बृहस्पतिवार को पीठासीन अधिकारी के आसन के पास जाकर विरोध जताने पर तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के 16 विधायकों को एक दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।

अमरावती, 15 सितंबर आंध्र प्रदेश विधानसभा में बृहस्पतिवार को पीठासीन अधिकारी के आसन के पास जाकर विरोध जताने पर तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के 16 विधायकों को एक दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।

तेदेपा सदस्य अपने सहयोगी दलित विधायक डी बी वी स्वामी के खिलाफ समाज कल्याण मंत्री एम नागार्जुन की टिप्पणी का विरोध कर रहे थे और मंत्री से सदस्य से माफी मांगने की मांग कर रहे थे।

मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने साथी दलित विधायक के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं कहा।

जैसे ही सदन ने प्रशासन के विकेंद्रीकरण पर एक संक्षिप्त चर्चा की, विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए और अपना विरोध जारी रखा। विधानसभा अध्यक्ष टी सीताराम ने तेदेपा विधायकों को अपनी सीट पर लौटने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद विधायी मामलों के मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ ने तेदेपा के 16 विधायकों को एक दिन के लिए सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

जैसे ही निलंबित सदस्यों को ले जाया गया, सदन ने विपक्ष के बिना चर्चा जारी रखी। इस बीच, विधानसभा उपाध्यक्ष कोना रघुपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया।

सदन के नये उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है