खेल की खबरें | भुई के शतक और शिंदे के अर्धशतक से आंध्र ने बनाये पहली पारी में 389 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय अंडर-19 कप्तान रिकी भुई के 149 रन और करण शिंदे के 96 रन की बदौलत आंध्र ने शुक्रवार को यहां रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ई मैच के दूसरे दिन सेना के खिलाफ पहली पारी में 389 रन बनाये।

तिरूवनंतपुरम, 25 फरवरी पूर्व भारतीय अंडर-19 कप्तान रिकी भुई के 149 रन और करण शिंदे के 96 रन की बदौलत आंध्र ने शुक्रवार को यहां रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ई मैच के दूसरे दिन सेना के खिलाफ पहली पारी में 389 रन बनाये।

आंध्र ने सुबह तीन विकेट पर 277 रन से खेलना शुरू किया। भुई और शिंदे की बदौलत टीम 337 रन के स्कोर तक पहुंच गयी। शिंदे शतक से महज चार रन से चूक गये और ऑफ स्पिनर पुलकित नारंग का शिकार बने।

इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 218 रन की भागीदारी निभायी। बाकी अन्य बल्लेबाज कोई उपयोगी योगदान नहीं कर सके। चार विकेट पर 350 रन के स्कोर से टीम 389 रन पर सिमट गयी।

नारंग ने 56 रन देकर छह विकेट चटकाये।

सेना ने स्टंप तक दो विकेट पर 75 रन बना लिये। हालांकि उसने अंशुल गुटा (14) और राहुल सिंह (09) के विकेट जल्दी गंवा दिये।

ग्रुप के एक अन्य मैच में स्वप्निल सिंह के 97 रन और कुणाल चंदेला के 89 रन की मदद से उत्तराखंड ने राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में 337 रन का स्कोर बनाया।

फिर उसके बायें हाथ के स्पिनर मयंक मिश्रा ने चार विकेट झटके और राजस्थान की टीम का स्कोर स्टंप तक पांच विकेट पर 117 रन था।

मिश्रा ने मनेंदर सिंह (52), कप्तान अशोक मनेरिया (05), आदित्य गढ़वाल (03) और यश कोठारी (26) को अपना शिकार बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\