खेल की खबरें | शिंदे की 75 रन की पारी से आंध्र ने बिहार को हराया; हिमाचल और गुजरात भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किरण शिंदे ने मुश्किल परिस्थितियों में 38 गेंद में 75 रन की पारी खेल कर आंध्र प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मंगलवार को यहां बिहार पर दो विकेट की जीत दिलायी।

इंदौर, 18 अक्टूबर किरण शिंदे ने मुश्किल परिस्थितियों में 38 गेंद में 75 रन की पारी खेल कर आंध्र प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मंगलवार को यहां बिहार पर दो विकेट की जीत दिलायी।

बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। आंध्र ने दो गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र की टीम नौवें ओवर में 68 रन पर पांच विकेट गंवा कर मुसीबत में थी। लेकिन शिंदे की आक्रामक पारी ने मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के जड़ने के साथ रिकी भुई (37) के साथ 92 रन की साझेदारी कर टीम को 17 ओवर में 160 रन तक पहुंचा दिया।

इसके बाद केवी शशीकांत ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले बिहार के लिए बाबुल कुमार (72) और बिपिन सौरभ (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। एस गनी ने 17 गेंद में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बनाये।

ग्रुप के अन्य मैच में हिमाचल प्रदेश ने सौराष्ट्र को 13 रन से हराया तो वही गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में नागालैड को नौ विकेट से शिकस्त दी।

इस हार के बाद भी सौराष्ट्र ग्रुप तालिका में 14 अंक के साथ शीर्ष पर है। हिमाचल और आंध्र के एक समान 12 अंक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी