खेल की खबरें | और खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने से भी पाकिस्तान का दौरा होगा : जाइल्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम के तीन सदस्य हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान रविवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए । आने वाले कुछ दिनों में और नतीजे आयेंगे ।

पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम के तीन सदस्य हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान रविवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए । आने वाले कुछ दिनों में और नतीजे आयेंगे ।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने मंगलवार को कहा कि यह चिंता की बात है लेकिन दौरे को लेकर कोई संदेह नहीं है ।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका, मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज, समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

पाकिस्तानी टीम तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिये रविवार को रवाना होगी ।

जाइल्स ने एक वीडियो कॉल पर कहा ,‘‘अभी टेस्ट श्रृंखला शुरू होने में काफी समय है तो चिंता की कोई बात नहीं है । हम बाकी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं ।यदि और खिलाड़ी भी पॉजिटिव आते हैं तो भी पाकिस्तानी टीम खेलने आयेगी । ’’

यह भी पढ़े | आज ही के दिन धोनी बनें थे आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान, इंग्लैंड को दी थी जबरदस्त पटखनी.

पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है । मंगलवार को 105 लोगों ने दम तोड़ दिया और अब देश में कुल 1,85,034 मामले हो गए हैं ।

एपी मोना सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\