देश की खबरें | बहराइच में खुदाई के दौरान मिली विष्णु की प्राचीन प्रतिमा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच जिले के नानपारा तहसील के अनवरगंज गांव में रविवार सुबह एक पुराने टीले की खुदाई के दौरान पत्थर से बनी भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली है।
बहराइच (उत्तर प्रदेश), 20 जून बहराइच जिले के नानपारा तहसील के अनवरगंज गांव में रविवार सुबह एक पुराने टीले की खुदाई के दौरान पत्थर से बनी भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली है।
कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय सिंह ने बुजुर्ग ग्रामीणों के हवाले से बताया कि रविवार को रामगोपाल मजदूर लगाकर अपनी पट्टे की जमीन समतल करा रहा था, उसी दौरान मजदूरों को टीले की खुदाई में करीब तीन फुट ऊंची व नौ इंच चौड़ी पत्थर की उक्त मूर्ति मिली।
उन्होंने बताया कि मूर्ति मिलते ही टीले के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। गांव वालों की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मूर्ति कब्जे में लेकर उसे तहसील कोषागार में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
सिंह ने बताया कि प्रशासन प्राचीन मूर्ति मिलने की सूचना पुरातत्व विभाग को दे रहा है।
इससे पहले बीते 9 जून को बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गाँव में खजुराहो जैसी कलाकृति, पत्थर की एक प्राचीन मूर्ति खेत से खुदाई में निकली थी। उक्त मूर्ति को भी कोषागार में रखवा कर उसकी सूचना लखनऊ के पुरातत्व विभाग को दी गयी थी लेकिन अभी तक पुरातत्व विभाग की ओर से विशेषज्ञ नहीं आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

