एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आनंद की लीजैंड्स आफ चेस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को लीजैंड्स आफ चेस आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा जिन्हें रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक ने हराया ।

खेल की खबरें | आनंद की लीजैंड्स आफ चेस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार

चेन्नई, 24 जुलाई भारत के अनुभवी खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को लीजैंड्स आफ चेस आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा जिन्हें रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक ने हराया ।

इस हार के बाद आनंद 150000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट की अंकतालिका में सबसे नीचे खिसक गए ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Schedule Update: 19 सितंबर से शुरू हो सकता है आईपीएल, 8 नवंबर को होगा फाइनल.

आनंद को कल देर रात क्रामनिक ने 2.5 - 0.5 से हराया । पहले दो दौर में उन्हें पीटर स्विडलेर और मैग्नस कार्लसन ने मात दी थी ।

कार्लसन और स्विडलेर तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर हैं ।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने COVID-19 के बढ़ते मामले को लेकर जताई चिंता, कहा- जल्द ही 1 दिन में 1 लाख मामले आएंगे सामनें.

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन को उक्रेन के वैसिल इवांचुक ने मात दी । आनंद और लिरेन का अभी तक खाता नहीं खुल सका है । अब आनंद का सामना भारतीय मूल के डच खिलाड़ी अनीश गिरि से होगा ।

लीजैंड्स आफ चेस टूर्नामेंट में कार्लसन, लिरेन, नेपोमनियाचि और गिरि को स्वत: आमंत्रण मिला है जो ‘चेसेबल मास्टर्स ’ में सेमीफाइनल में पहुंचे थे । उनका सामना 40 से 50 वर्ष की उम्र के छह महान खिलाड़ियों से होगा जो अपने कैरियर में शतरंज के शिखर पर रहे थे ।

यह टूर्नामेंट मैग्नस कार्लसन टूर का हिस्सा है । इसके विजेता को नौ से 20 अगस्त तक होने वाले ग्रैंड फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).