खेल की खबरें | लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट में आनंद की सातवीं हार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को 15000 डॉलर इनामी लीजेंड्स आफ चेस आनलाइन टूर्नामेंट के आठवें दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के खिलाफ 0.5-2.5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जो टूर्नामेंट में उनकी सातवीं हार है।

चेन्नई, 29 जुलाई पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को 15000 डॉलर इनामी लीजेंड्स आफ चेस आनलाइन टूर्नामेंट के आठवें दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के खिलाफ 0.5-2.5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जो टूर्नामेंट में उनकी सातवीं हार है।

पिछले मुकाबले में लगातार छह हार के क्रम को तोड़ने वाले आनंद ने मंगलवार देर रात चीन के खिलाड़ी के खिलाफ पहली बाजी सिर्फ 22 चाल में गंवा दी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई ने आईपीएल 13 को लेकर साझा की जानकारी, देखें पूरी डिटेल्स.

दूसरी बाजी 47 चाल के बाद ड्रॉ रही जिसके बाद लिरेन ने तीसरी बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए 41 चाल में जीत दर्ज करके मुकाबला अपने नाम किया।

आनंद अंक तालिका में छह अंक जुटाकर लिरेन और पीटर लेको के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

यह भी पढ़े | अगले महीने से वेस्टइंडीज में क्रिकेट की होगी वापसी, शुरू होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग.

पचास साल के आनंद नौवें और अंतिम दौर में वैसिल इवानचुक के खिलाफ खेलेंगे।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रूस के इयान नेपोमनियाची को पछाड़ा। नियमित मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेकर भी बराबरी पर छूटा लेकिन नॉर्वे के खिलाड़ी ने काले मोहरों के साथ खेलने के कारण जीत दर्ज की।

कार्लसन 22 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। उनके बाद नेपोमनियाची (19) और अनीष गिरी (15) का नंबर आता है।

गिरी को अनुभवी इवानचुक के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\