ऑनलाइन नेशन्स कप में भारत की अगुवाई करेंगे आनंद
अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) और चेस.कॉम ने घोषणा की कि ऑनलाइन नेशन्स कप में छह टीमें भाग लेंगी।
चेन्नई, 21 अप्रैल दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद पांच से दस मई के बीच होने वाली टीम प्रतियोगिता ऑनलाइन नेशन्स कप में भारत की अगुवाई करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) और चेस.कॉम ने घोषणा की कि ऑनलाइन नेशन्स कप में छह टीमें भाग लेंगी।
फिडे ने अपनी वेबसाइट से कहा कि इस टूर्नामेंट में रूस, अमेरिका, यूरोप, चीन और भारत के अलावा शेष विश्व की टीम भी भाग लेगी। इसकी इनामी राशि 180,000 डालर है।
संन्यास ले चुके दिग्गज गैरी कास्पारोव और व्लादीमीर क्रैमनिक क्रमश: यूरोप और भारतीय टीमों के कप्तान होंगे। कभी इन दोनों के प्रतिद्वंद्वी रहे आनंद भारत की तरफ से पहले बोर्ड पर खेलेंगे।
इसमें दुनिया के सभी शीर्ष खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
पहले चरण में छह टीमें डबल राउंड रोबिन में एक दूसरे से भिड़ेंगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें दस मई को सुपर फाइनल में खेलेंगीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

