एजेंसी न्यूज

kolkata: कोलकाता में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगी

मध्य कोलकाता में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को मामूली आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

kolkata: कोलकाता में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 3 जनवरी : मध्य कोलकाता (Kolkata) में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को मामूली आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि रात करीब पौने दस बजे चौरिंगी चौक के निकट स्टेट्समैन हाउस (Statesman House) के बगल में स्थित भवन के दूसरे तल पर आग लगी. रात 10 बजकर 10 मिनट पर दमकल की दो गाड़ियों ने उस पर काबू पा लिया. यह भी पढ़ें : Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता में बाईपास के पास झुग्ग‍ियों में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य जारी

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''घटना के समय इमारत के अंदर कोई नहीं था. आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).