देश की खबरें | केरल में एक आरएसएस कार्यकर्ता की मौत, पुलिस ने कहा: दिल का दौरा पड़ने से गयी जान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कन्नूर जिले के पनूंदा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्यों के बीच संघर्ष के अगले दिन सोमवार को संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी।
कन्नूर (केरल), 25 जुलाई केरल में कन्नूर जिले के पनूंदा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्यों के बीच संघर्ष के अगले दिन सोमवार को संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी।
पुलिस का कहना है कि यह मौत मारपीट की वजह से नहीं, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
आरएसएस ने आरोप लगाया है कि माकपा कार्यकर्ताओं ने जिमनेश को पीटा था। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से इस व्यक्ति की मौत हुई है।
पुलिस ने यह भी कहा कि जब ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटैशन (हृत्फुफ्फुसीय पुनर्जीवन)’ (सीपीआर) किया गया, तब उसके शरीर पर जो निशान नजर आये वे पुराने थे और कोई जख्म नहीं था। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कुछ संदिग्ध नहीं है।
‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटैशन’ एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है, जिससे हृदय गति रुकने की स्थिति में मरीज की जान बचाई जा सकती है।
पुलिस ने कहा कि जिमनेश उन आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल गया था, जो संघर्ष में घायल हो गये थे। पुलिस के मुताबिकख् अस्पताल में इंतजार के दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा और वह अचेत हो गया।
पुलिस का कहना है कि सोमवार तड़के उसकी मौत हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)