एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | लंदन के साउथेंड हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल जारी नहीं की गई है।

विदेश की खबरें | लंदन के साउथेंड हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल जारी नहीं की गई है।

नीदरलैंड की ‘ज्यूश एविएशन’ कंपनी द्वारा संचालित यह विमान रविवार को पहले एथेंस (यूनान) से पुला (क्रोएशिया) गया, फिर वहां से साउथेंड (ब्रिटेन) के लिए रवाना हुआ। यह विमान रविवार शाम को नीदरलैंड के लेलिस्टाड लौटने वाला था।

‘ज्यूश एविएशन’ ने पुष्टि की कि उसका ‘एसयूजेएड1’ विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और कहा कि कंपनी जांच में सहयोग कर रही है। कंपनी के बयान में कहा, ‘‘हम हादसे से प्रभावित सभी लोगों प्रति संवदेनाएं व्यक्त करते हैं।’’

एसेक्स पुलिस ने कहा कि उन्हें हवाई अड्डे पर हुई दुर्घटना के संबंध में शाम करीब चार बजे सूचना मिली।

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान ‘बीचक्राफ्ट बी200 सुपर किंग’ था जो मरीजों को ले जाने के लिए चिकित्सा प्रणालियों से लैस था। यह 12 मीटर (39 फुट) लंबा एक छोटा विमान था।

आपातकालीन सेवाएं और विमान दुर्घटना जांचकर्ता मौके पर हैं और अगली सूचना तक हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का परिचालन रद्द कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में दुर्घटनास्थल के पास आग और काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).