देश की खबरें | नोएडा में एक कार्यालय में आग, 12लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा सेक्टर 10 स्थित एक चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई, दमकल कर्मियों ने चौथी मंजिल पर में फंसे 12 लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 15 अक्टूबर नोएडा सेक्टर 10 स्थित एक चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई, दमकल कर्मियों ने चौथी मंजिल पर में फंसे 12 लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ए- 7 सेक्टर 10 में एक चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आईटी का कार्यालय है, यह कार्यालय मार्च से बंद है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आरजेडी पर बड़ा हमला, कहा-उनके कार्यकाल में शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा, नीतीश की सरकार आते ही जेल भेजा गया.

उन्होंने बताया कि बंद पड़े कार्यलय में आज सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई ।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े | Minor girl raped in Odisha: ओडिशा में 22 दिनों तक नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि जब कार्यालय में आग लगी थी, उस समय चौथी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय के अंदर 12 लोग थे।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया, कुछ लोग धुएं की वजह से बेहोश हो गए थे।

उन्होंने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\