एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में निर्माण व्यवसाय से जुड़े एक उद्यमी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में मंगलुरु के बेंदूर में निर्माण व्यवसाय से जुड़े एक उद्यमी ने रविवार को एक इमारत की 17वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में निर्माण व्यवसाय से जुड़े एक उद्यमी ने आत्महत्या की

मंगलुरु, छह अगस्त कर्नाटक में मंगलुरु के बेंदूर में निर्माण व्यवसाय से जुड़े एक उद्यमी ने रविवार को एक इमारत की 17वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग नौ बजे हुई।

सूत्रों के अनुसार, के. मोहन अमीन (62) ने इलाके में कई इमारतों का निर्माण किया था और वह शहर के मल्लिकाटे में विजया वाहिनी एजेंसी के मालिक थे।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, अभी इस बारे में पता नहीं चल सका है।

उसने बताया कि अमीन ने एक ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उसकी मौत के लिए केवल वह खुद ही जिम्मेदार हैं।

कादरी पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).