देश की खबरें | दुष्कर्म के बाद नाबालिग दलित लड़की को जिंदा दफनाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने आज बताया कि यह घटना सोमवार शाम को जिले के सारणी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा को संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने आज बताया कि यह घटना सोमवार शाम को जिले के सारणी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा को संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एसपी ने शिकायत के हवाले से बताया कि लड़की अपने खेत पर शाम को पानी की मोटर का स्विच बंद करने के लिये गयी थी। वहां उसे अकेला पाकर पास के खेत मालिक सुनील वर्मा ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

प्रसाद ने बताया कि अपराध को छिपाने के लिये आरोपी ने बाद में बालिका को घसीटकर एक नाले के पास एक गड्ढे में फेंक दिया और फिर पत्थरों और कांटेदार झाड़ियों से उसे ढक दिया।

उन्होंने बताया कि जब देर शाम बालिका घर वापस नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पीड़िता की बहन गड्ढे के पास पहुंची तो उसे किसी के दर्द से कराहने की आवाज सुनाई दी।

एसपी ने बताया कि इस पर उसने तुरंत अपने पिता को फोन कर मौके पर बुलाया और झाड़ियों और पत्थरों को हटाने के बाद पीड़िता को घायल अवस्था में गड्ढे से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि परिजन पहले लड़की को घोड़ाडोंगरी के सिविल अस्पताल लेकर गये तथा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चूंकि बालिका की हालत गंभीर थी इसलिये उसे उपचार के लिये नागपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया।

एसपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादंवि, एसटी/एससी अत्याचार निवारण अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गांव से गिरफ्तार किया गया है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका