J&K Encounter: 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जम्मू-कश्मीर में सेना का एक अधिकारी शहीद
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को आतंकवादियों की तलाश के लिए चल रहे अभियान में सेना का एक कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गया.
जम्मू, 14 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को आतंकवादियों की तलाश के लिए चल रहे अभियान में सेना का एक कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समझा जाता है कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार पट्टी में छिपे आतंकवादियों की तलाश करने के लिए सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया और इस दौरान घने जंगलों वाले इलाके में उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हुई इस गोलीबारी में एक नागरिक भी घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से खून से लथपथ चार बैग बरामद किए गए हैं. साथ ही एम-4 कार्बाइन भी बरामद की गई हैं. एक अधिकारी ने कहा, ''आतंकवादी अस्सार में एक नदी के किनारे छिपे हुए हैं.'' उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ होने के बाद आतंकवादी उधमपुर जिले के पटनीटॉप के निकट जंगल से डोडा में घुस आए. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को आतंकवादियों की तलाश के लिए चल रहे अभियान में सेना का एक कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गया.
अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर में मंगलवार शाम करीब छह बजे सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला था. आधे घंटे बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने रातभर में इलाके को चारों ओर से घेर लिया. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आज सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया. आज सुबह करीब 7.30 बजे फिर से आतंकवादियों और जवानों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

