देश की खबरें | मप्र के अलीराजपुर में 11 साल की आदिवासी लड़की के साथ दो लड़कों ने बलात्कार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में 11 वर्षीया एक आदिवासी लड़की के साथ दो लड़कों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

अलीराजपुर, 28 अप्रैल मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में 11 वर्षीया एक आदिवासी लड़की के साथ दो लड़कों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जोबट पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

जोबट के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नीरज नामदेव ने बताया कि लड़की दो दोस्तों के साथ एक शादी से घर लौट रही थी, और वह एक खेत में शौच के लिए रुक गयी।

उन्होंने बताया कि 14 से 18 साल की उम्र के दो लड़कों ने खेत में लड़की के साथ बलात्कार किया, जबकि उसके दोस्त मौके से भाग गए।

उन्होंने बताया कि इलाके में रहने वाली लड़की की चाची उसे जोबट अस्पताल ले गई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी है।

उन्होंने कहा कि दोनों लड़कों और उन्हें घटनास्थल से भागने में मदद करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों को पकड़ लिया गया और बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

इस बीच, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख जीतू पटवारी पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने जोबट पहुंचे।

गांव का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, पटवारी ने आरोप लगाया, ‘‘आरोपी को एक मंत्री का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और मुख्यमंत्री मोहन यादव को उनका इस्तीफा मांगना चाहिए।’’

मंत्री ने फोन पर पीटीआई- से बात करते हुए कहा कि अलीराजपुर में अधिकारी कानून के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\