जरुरी जानकारी | अमूल के चेयरमैन शामलभाई पटेल को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड के बोर्ड का बनाया गया सदस्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के अध्यक्ष शामलभाई पटेल को नवगठित राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के अध्यक्ष शामलभाई पटेल को नवगठित राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
जीसीएमएमएफ अमूल ब्रांड के तहत अपने डेयरी उत्पादों का विपणन करती है।
जीसीएमएमएफ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार बोर्ड में पटेल के नामांकन का समर्थन राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (नेफेड) के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह और इफको के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश कपूर ने किया।
बयान के अनुसार, ‘‘ शामलभाई पटेल को सर्वसम्मति से नवगठित राष्ट्रीय स्तर की बहु-राज्यीय सहकारी समिति के बोर्ड सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।’’
पटेल साबरकांठा जिला दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के चेयरमैन हैं और जीसीएमएमएफ के चेयरमैंन के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनवरी में बहु-राज्य सहकारी सोसाइटी (एमएससीएस) अधिनियम, 2002 के तहत छोटी सहकारी समितियों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एनसीईएल की स्थापना को मंजूरी दी थी।
पटेल ने बताया कि पीएसीएस, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के महासंघ, बहु-राज्य सहकारी समितियां और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) सहित प्राथमिक से लेकर राष्ट्रीय स्तर की सहकारी समितियां एनसीईएल का सदस्य बन सकती हैं।
निहारिका पाण्डेय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)