देश की खबरें | एएमयू छात्र नेताओं और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने किया कफील की रिहाई का स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र नेताओं तथा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मथुरा जेल में बंद रहे डॉक्टर कफील की रिहाई का स्वागत किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीगढ़ (उप्र), दो सितंबर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र नेताओं तथा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मथुरा जेल में बंद रहे डॉक्टर कफील की रिहाई का स्वागत किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर हमजा मलिक ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर कफील की रिहाई को इंसाफ की जीत बताया है।

यह भी पढ़े | Sardar Tara Singh Health Update: पूर्व बीजेपी विधायक सरदार तारा सिंह की हालत गंभीर, अस्पताल में एडमिट.

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का मानना है कि कफील ने हमेशा मानवता के मूल्यों को प्राथमिकता दी, चिकित्सा के पेशे के उच्च मूल्यों को हमेशा बरकरार रखा और कभी विघटनकारी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे।

मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसे समय में कफील की सेवाएं लेनी चाहिए जब राज्य की चिकित्सा व्यवस्था को उन जैसे पेशेवर डॉक्टरों की जरूरत है।

यह भी पढ़े | Shiv Sena Leader Ramesh Shahu Shot Dead in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या.

एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि कफील की रिहाई सच्चाई और लोकतंत्र की जीत है।

उन्होंने कहा कि कफील ने विरोध करने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया और खुद पर ज्यादती होने के बावजूद कभी विरोध करने का कोई अलोकतांत्रिक ढंग नहीं अपनाया।

गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद डॉक्टर कफील को मंगलवार की मध्य रात्रि में मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया।

कफील संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले साल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत करीब साढ़े सात महीने से मथुरा जेल में बंद थे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह की पीठ ने कफील को तत्काल रिहा करने के आदेश दिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस