देश की खबरें | अमृतसर : शीतगृह में लगी आग,कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में अमृतसर शहर के बाहरी इलाके स्थित शीतगृह में भीषण आग लग गई, जिससे बड़ी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गये हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमृतसर, 30 अगस्त पंजाब में अमृतसर शहर के बाहरी इलाके स्थित शीतगृह में भीषण आग लग गई, जिससे बड़ी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गये हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना सोमवार को हुई।

जिला उपायुक्त हरप्रीत सिंह सूदन ने बताया, ‘‘ आग को काबू में करने के लिए आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों सहित विभिन्न विभागों के अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आग पर काबू पाना काफी मुश्किल था, क्योंकि शीतगृह में आग से बचने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा अग्निशमन दल के सदस्यों के लिए इमारत में प्रवेश करने का सुरक्षित रास्ता नहीं था, जिसकी वजह से शीतगृह की छत को तोड़कर वे दाखिल हुए।’’

उन्होंने बताया कि शीतगृह में कहीं भी पानी का छिड़काव करने की प्रणाली नहीं लगी थी, जो कि अनिवार्य है, क्योंकि वहां भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री (अमोनिया) का भंडारण किया गया था।

उपायुक्त ने बताया, ‘‘अब स्थिति नियंत्रण में है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी