एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | उप्र मंत्रिमंडल ने जेपीएनआईसी परियोजना की बागडोर लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंपी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) परियोजना के लिए गठित सोसाइटी को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
देश की खबरें | ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के कुछ सीवेज शोधन संयंत्रों के विस्तार में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कंपनी की हथियार आपूर्ति की निविदा खारिज करने का सीआरपीएफ का फैसला सही: अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा ‘स्नाइपर राइफल’ और गोलाबारूद की आपूर्ति करने के लिए एक कंपनी की ओर से जमा निविदा खारिज करने के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि निर्णय उचित और तार्किक था।
देश की खबरें | पाकिस्तान को भारत में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाएगी : खेल मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की टीम को अगले महीने भारत में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाएगी।
जरुरी जानकारी | मीशो ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय मार्ग से दस्तावेज जमा कराए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने गोपनीय मार्ग से अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा किया है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर जल्द ही सांसदों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे : रीजीजू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दलों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और इस संबंध में सांसदों के हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है।
देश की खबरें | ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा का ‘अखंडा 2’ से तेलुगु फिल्मों में पदार्पण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ‘अखंडा 2: थांडवम’ के साथ तेलुगु फिल्म उद्योग में पदार्पण करेंगी।
देश की खबरें | जिन संस्थानों में चुनाव लंबित हैं वहां के छात्रसंघ कार्यालयों पर ताला लगाएं : कलकत्ता उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को आदेश दिया कि पश्चिम बंगाल के जिन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव लंबित हैं वहां बन छात्र निकाय कार्यालय को बंद रखा जाए।
देश की खबरें | स्पीयर कोर के जीओसी ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर सैन्य तैयारियों का जायजा लिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना की स्पीयर कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर ने अरुणाचल प्रदेश के अग्रिम इलाकों में परिचालन संबंधी तैयारी की उच्च स्तरीय समीक्षा की है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | तमिलनाडु: फर्जी वीजा मामले में आठ वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्जी वीजा मामले में करीब आठ वर्ष से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | मानसून सत्र से पहले बिरला ने कहा : व्यवधान पैदा नहीं करें पार्टियां
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार को कहा कि राजनीतिक दलों को सदन की कार्यवाही में व्यवधान नहीं डालना चाहिए और जो पार्टियां गतिरोध पैदा करने का प्रयास करेंगी, उन्हें जनता जवाब देगी।
देश की खबरें | वाईएसआरसीपी सिंगय्या की विधवा को 'बरगला' रही : चंद्रबाबू नायडू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता पार्टी समर्थक सी सिंगय्या की विधवा को 'बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।'
जरुरी जानकारी | इन्फोसिस फाउंडेशन कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 48 करोड़ रुपये देगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस की सीएसआर (कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी) इकाई इन्फोसिस फाउंडेशन कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा के लिए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने को 48 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान देगा।
देश की खबरें | कोविड रोधी टीकों पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी तथ्यात्मक रूप से गलत: बायोकॉन प्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की उस टिप्पणी का विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड-19 रोधी टीके राज्य के हासन जिले में दिल के दौरे से हुईं मौतों का कारण हो सकते हैं। शॉ ने कहा कि इस तरह की बातें ‘‘तथ्यात्मक रूप से गलत’’ हैं।
Kabaddi Player Dies by Dog Bite: बुलंदशहर में कुत्ते के काटने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, नहीं लगवाया था एंटी-रेबीज टीका
Bhashaउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राज्य स्तरीय 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की कुत्ते के काटने के बाद कथित तौर पर एंटी-रेबीज टीका नहीं लगवाने के कारण मौत हो गई. सोलंकी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
विदेश की खबरें | द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए पाक वायु सेना प्रमुख ने अमेरिका की यात्रा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की। इससे पहले हाल ही में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भी अमेरिका का दौरा किया था।
देश की खबरें | कार्यकाल पूरा करने को लेकर सिद्धरमैया का बार-बार दावा कांग्रेस आलाकमान का सीधा अपमान : अशोक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता आर. अशोक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कथित “सत्ता-साझाकरण समझौते” के बावजूद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा कार्यकाल पूरा करने के बारे में बार-बार दावा किया जाना कांग्रेस आलाकमान का सीधे तौर पर अपमान है।
जरुरी जानकारी | पहली छमाही में आठ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री दो प्रतिशत घटी : रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के आठ प्रमुख संपत्ति बाजारों में चालू कैलेंडर साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान घरों की बिक्री में दो प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, संपत्ति परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कार्यालय स्थल पट्टे में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Jabalpur Shocker: जबलपुर में भौंकने से गुस्साए शख्स ने पांच पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
Bhashaमध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक व्यक्ति ने भौंकने से नाराज होकर पांच पिल्लों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधारताल पुलिस थाने के प्रभारी पी के कुमरे ने संवाददाताओं को बताया कि राजेश दहिया को महाराजपुर इलाके में छोटे श्वानों को मारने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया.
देश की खबरें | महाराष्ट्र में विवाह पूर्व थैलेसीमिया जांच अनिवार्य करने के लिए जल्द ही नियम बनाए जाएंगे: मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार विवाह से पहले लोगों के लिए थैलेसीमिया जांच को अनिवार्य बनाने संबधी नियम बनाएगी ताकि जल्द से जल्द इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री मेघना बोर्डिकर ने राज्य विधानसभा में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।