विदेश की खबरें | द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए पाक वायु सेना प्रमुख ने अमेरिका की यात्रा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की। इससे पहले हाल ही में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भी अमेरिका का दौरा किया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, तीन जुलाई पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की। इससे पहले हाल ही में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भी अमेरिका का दौरा किया था।

यह एक दशक से अधिक समय में किसी सेवारत पाकिस्तानी वायु सेना प्रमुख की पहली अमेरिका यात्रा थी, जो दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों में वृद्धि का संकेत है।

वायु सेना ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की। यह एक दशक से अधिक समय में वायु सेना के किसी भी सेवारत प्रमुख की पहली यात्रा है। इससे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और परस्पर हितों को बढ़ावा मिलेगा।’’

इसमें कहा गया है कि जहीर ने अमेरिका यात्रा के दौरान देश के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

सिद्धू ने सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में पाकिस्तान और अमेरिका की वायु सेनाओं के बीच मौजूदा संबंधों को और मजबूत करने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई।

विस्तृत चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में उच्च स्तरीय सैन्य संबंध स्थापित करने पर भी सहमति व्यक्त की।

पेंटागन में उन्होंने अमेरिकी वायुसेना के अंतरराष्ट्रीय मामलों की उपमंत्री केली एल. सेबोल्ट और वायुसेना प्रमुख जनरल डेविड डब्ल्यू. एलोन से मुलाकात की, जहां दोनों पक्ष द्विपक्षीय सैन्य सहयोग, संयुक्त प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान के लिए नए पहल पर सहमत हुए।

पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख की यह यात्रा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित करने के कुछ सप्ताह बाद हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी