जरुरी जानकारी | पहली छमाही में आठ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री दो प्रतिशत घटी : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के आठ प्रमुख संपत्ति बाजारों में चालू कैलेंडर साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान घरों की बिक्री में दो प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, संपत्ति परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कार्यालय स्थल पट्टे में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई देश के आठ प्रमुख संपत्ति बाजारों में चालू कैलेंडर साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान घरों की बिक्री में दो प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, संपत्ति परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कार्यालय स्थल पट्टे में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नाइट फ्रैंक ने बृहस्पतिवार को एक वेबिनार में जनवरी-जून, 2025 के लिए भारतीय रियल एस्टेट बाजार के अपने आंकड़े जारी किए।

आंकड़ों से पता चला है कि इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही के दौरान आठ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 1,70,201 इकाई रही।

इसके विपरीत, जनवरी-जून, 2025 के दौरान पट्टे पर कार्यालय स्थल की मांग 41 प्रतिशत बढ़कर 4.89 करोड़ वर्ग फुट हो गई।

पूरे 2024 के लिए सकल पट्टा गतिविधियां रिकॉर्ड 7.19 करोड़ वर्ग फुट रही थीं।

पहली छमाही के दौरान मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए नाइट फ्रैंक को उम्मीद है कि पूरे साल में पट्टे पर कार्यालय स्थल की मांग आठ-नौ करोड़ वर्ग फुट के नए उच्चस्तर पर पहुंच जाएगी।

परामर्शक कंपनी ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में आठ शहरों में भारित औसत मूल्य में दो प्रतिशत से 14 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई।

नाइट फ्रैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि सभी आवास बिक्री में से 49 प्रतिशत मकान एक करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत के थे, जबकि 51 प्रतिशत की कीमत एक करोड़ रुपये तक थी।

शहरों की बात करें तो मुंबई और अहमदाबाद में घरों की बिक्री जनवरी-जून के दौरान सालाना आधार पर क्रमशः 47,035 इकाई और 9,370 इकाई पर स्थिर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी