एजेंसी न्यूज

पेले, माराडोना, भूटिया सहित कई फुटबालरों ने सराहा मानवता के नायकों को

Bhasha

भूटिया सहित पूर्व और वर्तमान के 50 फुटबालर फीफा के ‘‘हम जीतेंगे (वी विल विन)’’ अभियान का हिस्सा है। इस विशेष वीडियो में स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य पेशेवरों के प्रयासों की सराहना की गयी है जो कोरोना वायरस के समय में समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कुछ औद्योगिक गतिविधियां सोमवार से शुरू की जाएंगी : ठाकरे

Bhasha

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कुछ नियंत्रण के साथ इन जोन में उद्योगों को फिर से काम शुरू करने की इजाजत दी जाएगी।

कोविड-19: मौलाना के जनाजे में एकत्रित हुए हजारों लोग, पुलिस अधिकारी को हटाया गया

Bhasha

गौरतलब है कि कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए बांग्लादेश में देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है।

आजमगढ़ जिले में बड़ी संख्या में कुत्तों की मौत से ग्रामीणों में दहशत

Bhasha

जिले की सगड़ी तहसील के अंजानशहीद, देवापार, सोहरैया, पतार आदि गांवों में पिछले कई दिनों से लगातार आवारा कुत्ते मर रहे हैं। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि इन जानवरों की मौत केनाइन डिस्टेम्पर नामक बीमारी से हुई है जो कुत्तों से कुत्तों में फैलती है।

लॉकडाउन में गर्भवती महिलाओं को करना पड़ रहा चिंता और बेचैनी का सामना, ले रहीं हेल्पलाइनों की मदद

Bhasha

28 सप्ताह की गर्भवती साधना को रात में नींद नहीं आती और वह अस्पताल जाने के विचार से ही डर जाती हैं। पूजा के प्रसव की संभावित तारीख जून में है और खुशी के समय वह चिंता तथा बेचैनी की समस्या से पीड़ित हैं।

नेपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 31 हुए

Bhasha

स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नेपाल में शुक्रवार को 14 मामले सामने आए जिनमें 12 भारतीय शामिल थे। भारतीय उदयपुर जिले के त्रियुगा इलाके में स्थित एक मस्जिद में रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्हें पृथकवास में भेज दिया गया।

कोविड-19 : सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या पेशाब करने पर 1,000 रुपये का जुर्माना

Bhasha

शहर के तीनों नगर निगम और नयी दिल्ली महानगरपालिका (एनडीएमसी) ने किसी भी व्यक्ति के थूकने या खुले में पेशाब करने को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।

पृथक केन्द्र में कामगार की मौत मामले की जांच की मांग

Bhasha

दूसरी ओर, वरिष्ठ बसपा नेता और अलीगढ़ के महापौर मोहम्मद फुरकान ने इस मामले की जांच की मांग की।

बिहार में कोरोना वायरस के मामले बढकर 89 हुए

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रविवार को बताया कि नालंदा जिले में एक पुरुष :55: और बक्सर जिले में एक महिला :28: और एक पुरुष :30: में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार से प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का इंतजाम करने का आग्रह किया

Bhasha

कांग्रेस नेता ने एक वीडियो संदेश में उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की है कि प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचने में मदद के लिए योजना बनायी जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिये एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करके हेल्पलाइन शुरु करने की जरूरत है। जिससे राज्य से बाहर विभिन्न स्थानों पर फंसे मजदूर मदद हासिल कर सकें।

ई-वाणिज्य कंपनियों के सभी कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु एप’ डाउनलोड करना अनिवार्य

Bhasha

ई-वाणिज्य कंपनियों के परिचालन के लिए तैयार किये गये नियमों के मसौदे में इसके अलावा कई अन्य मानक परिचालन प्रक्रियाओं को जगह दी गयी है।

राजस्थान में 80 नये मामलों के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1431 हुई

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया,‘‘जयपुर के राजापार्क निवासी 62 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को सी के बिरला अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार को 22 हो गयी।’’

कोरोना वायरस से उबरे पैट्रिक मैकेनरो

Bhasha

पैट्रिक ने ट्विटर पर डाले वीडियो में कहा, ‘‘मेरे और मेरी पत्नी मेलिसा के लिए शानदार खबर है, हम दोनों परीक्षण के बाद कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाए गए हैं।’’

दिल्ली सरकार ने चिह्नित अधिक संक्रमित स्थानो पर त्वरित जांच किट से संक्रमण का पता लगाना शुरू किया

Bhasha

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को ऐसी 42 हजार किट मिली हैं।

सीएपीएफ ने लॉकडाउन के दौरान शहीद जवानों के परिवारों, सेवानिवृत्त कर्मियों का ध्यान रखने को कहा

Bhasha

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने ऐसे सभी कर्मियों के लिए एक मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 9560070212 का जारी किया है ।

वुहान विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला के प्रमुख ने संस्थान से कोविड-19 के प्रसार से किया इनकार

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी को लेकर पारदर्शिता नहीं बरतने को लेकर दुनिया भर के देश चीन की आलोचना कर रहे हैं। इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक 23 लाख लोगों को संक्रमित किया है जबकि एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है।

भारतीय दूतावास यूएई में कोविड-19 प्रभावित भारतीय प्रवासियों के लिए रहने की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा

Bhasha

यूएई में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने खलीज टाइम्स से कहा, ‘‘हम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह कोशिश कर रहे हैं कि उन भारतीयों की मदद के लिए कोई निवास मुहैया कराया जाए जो एक साथ रहते हैं और उनमें से कोई कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।’’

लाकडाउन में क्रिकेट आस्ट्रेलिया का आनलाइन कोर्स पूरा किया रात्रा ने

Bhasha

भारतीय महिला टीम के साथ काम कर चुके और नवीनतम घरेलू सत्र में असम को कोचिंग देने वाले रात्रा सभी सात माड्यूल को पूरा करके प्रमाण पत्र हासिल कर चुके हैं। यह 38 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी पहले से ही बीसीसीआई का स्तर दो का कोच है और उनका अगला लक्ष्य स्तर तीन हासिल करना है।

पंजाब में 20 अप्रैल से रेत खनन, स्टोन क्रशिंग गतिविधियों को मंजूरी

Bhasha

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नए अकादमिक सत्र को ध्यान में रखते हुए स्कूलों तथा कॉलेज छात्रों को किताबों का वितरण करने वाली दुकानों को भी काम करने की अनुमति दी गई है।

भारतीय खिलाड़ी भ्रष्टाचार की रिपोर्ट करने के बारे में अच्छी तरह वाकिफ: बीसीसीआई एसीयू प्रमुख

Bhasha

आईसीसी एसीयू प्रमुख एलेक्स मार्शल ने ‘द गार्डियन’ को दिये साक्षात्कार में कहा कि इस लंबे लॉकडाउन में और खिलाड़ियों के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार की पेशकश की जा सकती है और लोगों को इससे सतर्कता से निपटना होगा। सिंह ने कहा कि बीसीसीआई एसीयू पूरी तरह नियंत्रण में है।

Categories