बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का हृदयाघात से निधन, सीएफओ को अंतरिम जिम्मेदारी

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कंपनीके मुख्य वित्त अधिकारी आरलिंदो टिक्जीरिया को सिंह की जगह कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल कार कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रुद्रतेज सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कंपनीके मुख्य वित्त अधिकारी आरलिंदो टिक्जीरिया को सिंह की जगह कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ बीएमडब्ल्यू इंडिया को अपार पीड़ा के साथ अपने 46 वर्षीय अध्यक्ष और सीईओ रुद्रतेज सिंह का 20 अप्रैल 2020 को निधन होने का समार देना पड़ रहा है।’’

यद्यपि कंपनी ने सिंह की मृत्यु का कारण नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और परिजनों के साथ हैं। वह हमेशा प्रेरणादायी व्यक्तित्व के तौर पर याद किए जाएंगे।’’

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि उनका ऐसे वक्त पर जाना ज्यादा खलता है जब हम देशभर में अपने डीलर नेटवर्क को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रहे थे। चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में उनके दृष्टिकोण और रणनीति ने बीएमडब्ल्यू इंडिया को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण मदद की है।

जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सिंह को एक अगस्त 2019 को भारत में अपने काम की कमान सौंपी थी। सिंह को उनके नजदीकी लोग प्यार से ‘रूडी’ नाम से बुलाते थे। बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रमुख के पद पर नियुक्त वह पहले भारतीय थे।

बीएमडब्ल्यू में आने से पहले सिंह रॉयल एनफील्ड के समूह अध्यक्ष थे। उससे पहले वह एफएमसीजी कंपनी यूनीलीवर में भारत एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विभिन्न पदों पर 16 साल कार्यरत रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट