इंफोसिस का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 6.3 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये

हालांकि कोरोना वायरस संकट के चलते कारोबारी अनिश्चिताओं को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की आय की संभावनाओं के बारे में कोई अनुमान जारी नहीं किया है।

जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 6.3 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि कोरोना वायरस संकट के चलते कारोबारी अनिश्चिताओं को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की आय की संभावनाओं के बारे में कोई अनुमान जारी नहीं किया है।

कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,078 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसने परिणामों की गणना अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रतिवेदन मानक (आईएफआरएस) लेखा नियमों के आधार पर की है।

समीक्षावधि में कंपनी की आय आठ प्रतिशत बढ़कर 23,267 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 21,539 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संकट के बीच कारोबारी अनिश्चिताओं को देखते हुए अभी हम 2020-21 के लिए कोई आय का अनुमान नहीं बता सकते हैं। धुंध कम होने पर कंपनी अनुमान जारी करेगी।’’

इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा कि सोमवार कंपनी के 93 प्रतिशत कर्मचारी घर से कार्य करने की स्थिति में आ गए थे। इससे कंपनी बदले हालात में भी ग्रहकों का काम तेजी से पूरा करने की स्थिति में है।

पारेख ने कहा, ‘‘ तत्काल कुछ समय के लिए काम में कठिनाई जरूर होगी लेकिन भविष्य की ओर देखने पर हम कह सकते हैं कि इस संकट के बाद हम मजबूती के साथ उभरेंगे। हमारे ग्राहकों और सहयोगियों के साथ रिश्ते एकीकृत होंगे और हम मजबूत वित्तीय मजबूती के साथ उच्च दक्षता और तत्परता के साथ सेवाओं की आपूर्ति कर सकेंगे।’’

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) प्रवीण राव ने कहा कि मार्च के अंतिम कुछ सप्ताहों में कोरोना वायरस की वजह से कंपनी के परिचालन के तौर-तरीकों में ‘महत्वपूर्ण बदलाव’ आए हैं। इसने कंपनियों की कारोबार को जारी रखने की योजनाओं को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।

संपूर्ण वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 16,639 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी की आय 9.8 प्रतिशत बढ़कर 90,791 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने प्रति शेयर साढ़े नौ रुपये को अंतिम लाभांश देने की भी घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\